राज्य

Uttarakhand News: धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में छूट और हरिद्वार ESI अस्पताल को मिलेगी 10 एकड़ जमीन….

हरिद्वार. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हरिद्वार में पहली कैबिनेट बैठक (Dhami cabinet meeting) खत्म हो गई है. बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित 13 प्रस्ताव पास किए. सीएम धामी ने कहा कि हरिद्वार में बैठक करने का उद्देश्य यही है कि जनता के फैसले जनता के बीच में ही किए जाएं. बैठक में कुंभ मेला 2027 (Kumbh Mela 2027) की तैयारियों, विकास कार्यों, स्वास्थ्य, आवास और आगामी विधानसभा सत्र (गैरसैंण या अन्य स्थल) के प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए गए.

मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण निर्णय

अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में और मिलेगी छूट. समूह ग की वर्दीधारी पदों की भर्ती में पहले से लागू है. 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण. लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और आवश्यक ऊंचाई में भी मिलेगी छूट.

बाढ़ मैदान परिक्षेत्रण नियमावली को मंजूरी

हरिद्वार में ईएसआई अस्पताल को 10 एकड़ जमीन

मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान का सोसायटी मोड में संचालन

हरिद्वार के भगवानपुर में सरकारी आवासीय योजना में सड़क के मानक को घटाया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button